
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेन्ज जोधपुर द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सपोलिया व अवैध खनन के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान अखरोट के तहत अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार श्री प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा मय टीम तथा डीएसटी टीम सिरोही मय जाब्ता द्वारा सयुक्त कार्यवाही कर दिनांक 18.05.2025 कि सांय को गोपेश्वरजी महादेव गेट उदयपुर रोड पिण्डवाडा पर आरोपी अर्जुन रावल द्वारा अवैध गांजा परिवहन करते हुये पाया जाने से अभियुक्त अर्जुन रावल पुत्र बाबुलाल जाति रावल उम्र 42 वर्ष निवासी वीरवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही के कब्जे से 985 ग्राम गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है व आज दिनांक 19.05.2025 को जगदीश कुमार हैड कानि मय जाब्ता द्वारा पेशुआ से कोजरा जाने वाले मार्ग सरहद कोजरा पर ऑपरेशन अखरोट के तहत कार्यवाही कर वाहन ट्रेक्टर नम्बर आरजे 38 आरए 0127 मय् अवैध बजरी परिवहन करते हुये एक अभियुक्त रूपाराम को गिरफतार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. अर्जुन रावल पुत्र बाबुलाल जाति रावल उम्र 42 वर्ष निवासी वीरवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
02. रूपाराम पुत्र भावाराम जाति भील उम्र 30 साल निवासी चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
01. भवानीसिंह राजावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. अमराराम उनि मय डीएसटी टीम
03. जगदीश कुमार हैडकानि नम्बर 595 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. जीवाराम कानि न 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. लोकश कुमार कानि न 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. जितेन्द्रसिंह कानि न 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. मांगीलाल कानि 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा
08. ईश्वरलाल कानि 219 पुलिस थाना पिण्डवाडा
01. अभियुक्त अर्जुन रावलः-
02. अभियुक्त रूपारामः-


