
PALI SIROHI ONLINE
पाली- पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाड़ा में कृषि कार्य करती 22 साल की विवाहिता को सांप ने काट लिया था विवाहिता का पाली में 5 दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसे खेत में काम करते हुए सांप ने हाथ पर डंस लिया था।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रेखा (22) पत्नी विजय 5 दिन से ICU में भर्ती थी। खेत में काम करते हुए उसे हाथ पर सांप ने डंस लिया था। इसके बाद परिजन उसे बांगड़ अस्पताल लाए थे। यहां मंगलवार को ICU में उसकी मौत हो गई। वह 3 महीने की गर्भवती थी।
जानकारी के अनुसार, ब्यावर जिले के बिराठियां खुर्द निवासी विजय नायक (25) की शादी 4 दिसंबर 2024 को पाली की रहने वाली 22 साल की रेखा से हुई थी। दोनों शादी से बहुत खुश थे। विजय और उसका परिवार पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाड़ा में कृषि कार्य करता है।
6 जून 2025 की सुबह रेखा अपने पति विजय और सास-ससुर के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान फसल काटते समय अचानक सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सादड़ी ले गए। जहां से उन्हें बाली और फिर सुमेरपुर भगवान महावीर हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।



मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)