• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही- बाइक फिसली, तीन युवक गंभीर घायलः शनि धाम मंदिर के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
सिरोही- बाइक फिसली, तीन युवक गंभीर घायलः शनि धाम मंदिर के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लेन पर शनि धाम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गई।

जानकारी के मुताबिक, लोटाना निवासी रामलाल पुत्र रचनाजानकारी के मुताबिक, लोटाना निवासी रामलाल पुत्र रचना राम, महेंद्र गरासिया और रेशमा राम गरासिया सिरोही से पिंडवाड़ा की तरफ बाइक पर जा रहे थे। शनि धाम मंदिर के पास अचानक बाइक से चालक का नियंत्रण हट गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

सिरोही सदर थाने के एएसआई नरपत सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों को सूचना दी। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

अस्पताल में सिर्फ एक ट्रॉली मैन होने की वजह से एंबुलेंस 108 के पायलट और मेल नर्स को तीनों गंभीर घायलों को स्ट्रेचर की मदद से ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में बेड तक पहुंचाना पड़ा। उस समय ट्रॉली मैन एक दूसरे मरीज को सिरोही के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने गया हुआ था।

Previous Post

तखतगढ़ सोमवार को ईवीएम करेगी हार-जीत का फैसला,देर रात तक पीठासीन अधिकारियो ने जमा करवाए,ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील

Next Post

निर्दलीय प्रत्याशी की बहू फंदे से लटकी, मौत: वार्ड 19 से प्रत्याशी थी सास, मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page