PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अल्टो कार से 01.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं भवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा तथा डीएसटी टीम सिरोही मय् जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मालेरा हाईवे रोड पर कार्यवाही करते हुए एक मारूति सुजुकी अल्टो कार नम्बर आरजे 12 सीए 4459 से 01.870 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. धर्मेन्द्र नागदा पुत्र भंवरलाल जाति ब्राहमण उम्र 31 वर्ष निवासी भटेवर पुलिस थाना खैरोदा जिला उदयपुर।
02. दयाशंकर पुत्र धनराज जाति सालवी उम्र 40 वर्ष निवासी भटेवर पुलिस थाना खैरोदा जिला उदयपुर।
03. प्रेमशंकर पुत्र केसुजी जाति किर उम्र 45 वर्ष निवासी रोहीखेडा पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः
01.भवानीसिंह राजावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02. अमराराम उ.नि. मय् जाब्ता डीएसटी टीम सिरोही।
03.जीवाराम कानि 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
04. गजेन्द्रसिंह कानि 297 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
06. सवाराम कानि 231 पुलिस थाना पिण्डवाडा

