
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को टाउनहॉल स्थित नगर निगम से आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
जनप्रतिनिधियों की भागीदारीः यात्रा में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सहित उदयपुर संभाग के कई विधायक और भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने स्केटिंग करते हुए और देशभक्ति के नारों से माहौल को गुंजायमान किया।
भारत की बढ़ती ताकतः राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह यात्रा दुनिया को बता रही है कि भारत अब विशेष प्रकार का देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति अब हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।


