
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
पाली-ऑपरेशन संपोलिया के तहत पुलिस थाना सुमेरपुर की कार्यवाही।राधाकृष्ण होटल में अवैध 7.72 ग्राम एम.डी. के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। चुनाराम जाट आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन सपोलिया के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा आरपीएस एवं उप पुलिस अधीक्षक वृत सुमेरपुर जितेन्द्रसिह राठौड़ आरपीएस के सुपरविजन व रविन्द्रसिह खीची निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर के निर्देशन में आज दिनाक 01.07.2025 को पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा अभियान के तहत लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही में होटल ढाबा चैकिंग कर दौरान जवाईबाध रोड स्थित राधाकृष्ण होटल रामनगर को चैक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति तकतसिंह व स्वरूपसिंह संदिग्ध प्रतीत होने पर उनको चैक किया गया, तो उनके कब्जे से 7.72 ग्राम एम.डी. बरामद की गई, उक्त मुल्जिमान के खिलाफ जुर्म धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध कर एम.डी. की खरीद फरोख्त के संबंध मे अग्रीम अनुसंधान जारी है। मुलजिम स्वरूपसिंह पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर का हार्डकोर अपराधी हैं।
कार्यवाही टीमः-
1.ललिता मीणा उनिपु पुलिस थाना सुमेरपुर
- दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर
- छोटुसिंह कानि. नं. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर
- रमेश कुमार कानि. नं. 829 पुलिस थाना सुमेरपुर
- राजकुमार कानि. नं. 413 पुलिस थाना सुमेरपुर
- आसुराम कानि. नं. 108 पुलिस थाना सुमेरपुर
- देवेन्द्र कुमार कानि. चालक नं. 475 पुलिस थाना सुमेरपुर
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम :-
- तकतसिंह पुत्र शैतानसिंह उम्र 24 साल निवासी मोती की बेरी रोहिड़ी पुलिस थाना गढरारोड जिला बाड़मेर।
- स्वरूपसिंह पुत्र सगतसिंह उम्र 30 साल निवासी परा जसाई पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर।


