
PALI SIROHI ONLINE
पावा | गांव के थूमंडी खेत की सरहद पर एक पेड़ से युवक का सड़ा-गला शव लटका मिला। शव की पहचान पावा निवासी 20 वर्षीय प्रकाश मीणा पुत्र जोवताराम के रूप में हुई। वह पिछले आठ दिन से लापता था। सोमवार को कुछ ग्रामीण खेतों में मवेशी चरा रहे थे। तभी जंगल की ओर एक पेड़ पर लटका शव नजर आया। शव झुलसा हुआ था। पैरों को वन्य जीवों ने नोच डाला था। शव की हालत देखकर ग्रामीण घबरा गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


