
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में गोयली चौराहा डाक बंगले के पीछे बुधवार शाम को एक विवाहिता बेहोश मिली। स्थानीय लोगों ने ऑटो रिक्शा से उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था।
अस्पताल में महिला डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। होश में आने पर महिला ने बताया कि उसके पति ने मारपीट की और फरार हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह लव मैरिज का मामला है। महिला ने बताया कि उसका पति लगातार मारपीट करता है। उसने तीन बार अबॉर्शन भी कराया है। पति ने उसके माता-पिता के फोन नंबर भी अपने पास रख लिए हैं और उन्हें बात नहीं करने देता।
ससुराल पक्ष का कहना है कि उनका बेटा 5 साल पहले ही परिवार से संबंध तोड़कर चला गया था। पुलिस ने पति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पुलिस अब महिला के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।


