
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी अचानक नई बात आने से परेशानी हो सकती है। अटका धन मिलने के आसार हैं। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। विनम्र रहें।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। जिद में आकर गलत फैसला कर बैठेंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। जानबूझकर लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग काला : कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। व्यर्थ के विवादों में समय एवं धन बर्बाद होगा। जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल में हिम्मत देगा। विरोधी अपनी हार स्वीकार करेंगे।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : भावुकता में दिए आश्वासन पूरे नहीं कर पाएंगे। जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गड़बड़ कर बैठेंगे। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।
सिंह : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार बनेंगे। जो लोग अब तक आपका विरोध कर रहे थे वे सहयोग को आगे आएंगे। नए संपर्क बनेंगे।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा बिखरे कामों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है।
तुला : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : समय पर काम पूरा करने का दबाव बनेगा। आपके रूखे व्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनों की मदद के लिए कर्ज लेना पड़ेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल बिना मांगे दूसरों को सलाह ना दें, अपमान हो सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं।
धनु : शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेदः राज्य पक्ष से लाभ की ☆ संभावना बनेगी। मेहनत का भरपूर लाभ मिलने से खुशी होगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।
मकर : शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट बनी रहने से काम बाधित होंगे। विद्यार्थी कॅरियर को लेकर परेशान रहेंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें। साख बढ़ेगी।
कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी सामूहिक कामों में मनमानी करने से बचें, नुकसान हो सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। विरोधियों के कारण अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
मीनः शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानीः लोगों की मदद से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक विवाद से दूर रहें।