
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी जरूरी फैसलों में बड़ों की सलाह लाभदायी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी जवाबदेही बढ़ेगी। धार्मिक खर्च संभव है। बातचीत में नरमी बरतें, आपकी बातों से लोग नाराज हो सकते हैं।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। बेहतर भविष्य के लिए आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। सहकर्मी लगातार नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। अटका धन मिलने के आसार हैं।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिखावे के चलते अनावश्यक खर्च कर बैठेंगे। ना कहने की आदत डालें, कार्यस्थल पर राहत मिलेगी। सफर में सावधानी बरतें।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : आफ्को समय के साथ बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। साझेदारी में गतिरोध बढ़ने से काम बीच में छोड़ने का मन बनेगा। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। विवादास्पद मामलों से दूर रहें।
सिंह : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद मन की बात अपनों से कह दें, राह आसान होगी। नए गठजोड़ कारोबार को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : दूसरों के भरोसे रहे तो नुकसान संभव है। कड़ा रवैया आपकी कई मुश्किलें दूर कर सकता है। मामूली नोकझोंक बड़े विवाद का कारण बन सकती है। टालमटोल की नीति प्रगति में बाधक रहेगी।
तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी आप अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे। उलझे मामले सुलझने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपको सबकी जवाबदेही निश्चित करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। धैर्य रखें।
वृश्चिक : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में गलती हो सकती है। नई योजनाओं पर विचार करने का अनुकूल समय है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु : शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : छोटे लाभ की बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़ें। दूसरों के दखल से साझेदारी टूट सकती है। बातचीत में नरमी बरतें। संवाद बनाए रखने से रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होगा।
मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल आप परिवार व कारोबार को लेकर भी चिंतित रहेंगे। अटका धन वसूलने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। जिद में आकर गलत फैसला ले बैठेंगे। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा अधिक खर्च और तनाव बेचैन कर सकता है। यात्रा कार्यक्रम में बदलाव से कुछ परेशानी हो सकती है। अनिश्चय की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। आवागमन में सावधानी बरतें।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी: मित्रों की नाराजगी दूर होने से राहत मिलेगी। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। दूसरों के दुख में शामिल होने से सुकून मिलेगा। अपनों का साथ हिम्मत देगा। विनम्र रहें।