PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल
पाली-अवैध डोडा पोस्त के विरुद्व पाली पुलिस की कार्यवाही पुलिस थाना सदर की कार्यवाही।एक मुलजिम को गिरफ्तार कर मुलजिम के कब्जे से 11 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त किया जब्त ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शातिर अभियुक्त ने प्राईवेट बस को बनाया तस्करी का जरीया।भविष्य में भी ऑपरेशन’ प्रहार’ के तहत निरन्तर की जायेगी कार्यवाही। कपूराराम निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सदर पाली जिला पाली ने बताया कि अवैध डोडा पोस्त की रोकथाम हेतु जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली,अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन में पुलिस थाना सदर पाली की टीम ने दिनांक 03.02.2026 को सोनाईमाझी टॉल के पास मुखबीर की ईत्लानुसार गजराज बस न. ए.आर 11 एफ 9554 को चैक किया तो बस के अन्दर बैठा जुगलकिशोर के कब्जे में 11 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त मिला जिस पर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।
टीम :-
- किसनाराम उ०नि० पुलिस थाना सदर
- तेजाराम सउनि पुलिस थाना सदर
- लक्ष्मणसिह कानि 46 पुलिस थाना सदर
- अशोक कुमार कानि 1723 पुलिस थाना सदर
5.हेमेन्द्रसिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर - राजेश कानि 1081 पुलिस थाना सदर
- रमेश कानि 1627, पुलिस थाना सदर
- रोहिताश कानि 472 पुलिस थाना सदर
- महीपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर
- पवन कुमार कानि 1688 पुलिस थाना सदर
- गंगाराम कानि 450 पुलिस थाना सदर
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पताः-
- जुगलकिशोर पुत्र श्रवणलाल उम्र 24 साल पेशा मजदुरी निवासी मिश्रीमल कॉलौनी बालेसर पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण।
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन “गुप्त” एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटॠरग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
