PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पुलिस थाना साण्डेराव की ऑपरेशन सपोलिया के तहत कार्यवाही 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ मुलजिम इन्द्र दस्तयाब।जिला पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट IPS ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सपोलिया के तहत चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली व जितेन्द्रसिंह आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन मे गीतासिंह उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व मे आज दिनांक 01.07.2025 को पुलिस थाना साण्डेराव द्वारा अभियान के तहत लोकल एवम स्पेशल एक्ट की कार्यवाही में मुखबीर ईतलानुसार मुलजिम इन्द्र खारवाल पुत्र जगदीश खारवाल उम्र 25 साल निवासी होली चौक मोकमपुरा रोड रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली को डिटेन कर चैक किया तो मुलजिम इन्द्र खारवाल के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा व इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया गया जिस पर मुलजिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजीबद्ध कर गांजा की खरिद फरोख्त के संबंध में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम :-
01 श्री इन्द्र खारवाल पुत्र जगदीश खारवाल उम्र 25 साल निवासी होली चौक मोकमपुरा रोड रानी पुलिस थाना रानी जिला पाली
गठित टीम
- गीतासिंह उनिपु, थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव
- श्रवणसिंह सउनि पुलिस थाना साण्डेराव
- सांवलाराम कानि 585 पुलिस थाना साण्डेराव
- मुकेश कुमार कानि 1414 पुलिस थाना साण्डेराव
- देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव (विशेष भूमिका)
- सुरेन्द्रसिंह कानि 1458 पुलिस थाना साण्डेराव (विशेष भूमिका)


