
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सोलह गांव राजपूत समाज और नीलकंठ महादेव सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में दोनों समितियों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सोलह गांव राजपूत समाज में दलपत सिंह दहिया को अध्यक्ष चुना गया। सरदार सिंह को सचिव और मुकेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नीलकंठ महादेव सेवा समिति में शंकर सिंह अध्यक्ष बने। प्रवीण सिंह परमार को सचिव और हरनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में दान सिंह परमार, देवी सिंह, मंगल सिंह, तरुण सिंह, नारायण सिंह बारोड़, चिमन सिंह, सोम सिंह और चंद्र सिंह सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।