
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-भारतीय जनता पार्टी ने माउंट आबू के युवा नेता नरपत चारण को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के निर्देश पर की गई है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने अभियान के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। इनमें प्रदेश संयोजक, प्रदेश सह-संयोजक, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला संयोजक और जिला सह-संयोजक शामिल हैं।
नरपत चारण पिछले 15 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इससे पहले उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। वे परिवर्तन संकल्प यात्रा-2023 में रामेश्वर जैसलमेर के संयोजक रहे। 28 अगस्त को सदस्यता अभियान और नव-मतदाता अभियान-2023 में कोटा संभाग के प्रभारी बनाए गए। 24 अगस्त को आबू पिंडवाड़ा सदस्यता अभियान में संयोजक की भूमिका भी निभाई।


