
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल घानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में राजेन्द्रसिंह उनि मय जाब्ता तथा प्रभारी, डीएसटी टीम सिरोही मय जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर हिमावा फली घरट हाईवे रोड पर कार्यवाही करते हुए एक वाहन मारूती स्विफ्ट डिजायर जीजे 36 बी 1898 से 47.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना विवरण- दिनांक 23.05.2025 को राजेन्द्रसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा हिमावा फली घरट हाईवे रोड पर दौराने नाकाबन्दी वाहन मारूती स्विफट डिजायर जीजे 36 बी 1898 की तलाशी के दौरान 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 7.65 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम जाति जाट उम्र 19 साल पैशा खेती निवासी मिरपुरा गुन्दाउ पुलिस थाना करडा जिला जालौर
02. प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह जाति रावणा राजपुत उम्र 20 साल पैशा खेती निवासी गुन्दाउ पुलिस थाना करडा जिला जालौर।
पुलिस टीमः-
01 भवानीसिंह राजावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. राजेन्द्रसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. अमराराम उ नि मय डीएसटी टीम
04.अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. राकेश कुमार कानि 332 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. शैलेष कुमार कानि 477 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. सवाराम बाईवर कानि 231 पुलिस थाना पिण्डवाडा


