
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-भारतीय जनता पार्टी ने तीन मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं।
कैलाशनगर मंडल में मोहनलाल पुरोहित की अध्यक्षता में नई टीम बनाई गई है। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। खेताराम को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
पालड़ी एम मंडल में अजीत सिंह रुखड़ा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। थानाराम सुथार को कोषाध्यक्ष और कल्याण सिंह दहिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
रोहिड़ा मंडल में कांतिलाल चौधरी की अध्यक्षता में नई टीम बनी है। इसमें 6 उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और 6 मंत्री शामिल किए गए हैं। गजेंद्र रावल को कोषाध्यक्ष और वागेन्द्र राजपुरोहित को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तीनों मंडलों में सोशल मीडिया, कार्यालय मंत्री, आईटी विभाग और प्रवक्ता के पद भी भरे गए हैं। यह नियुक्तियां संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत की अनुशंसा पर की गई हैं।


