• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0
बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल दी। मंगलवार को जिस युवक की बारात निकलनी थी, वह दूल्हा सोमवार रात ही काल के गाल में समा गया। दूल्हे के चचेरे भाई की भी मौत हो गई। दोनों बाड़मेर शहर से शादी का सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-68 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सदर थाना पुलिस के अनुसार हादसे में सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) पुत्र गोकलाराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव (27) पुत्र वागाराम की मौत हो गई। नरपतराम की 23 जून को बारात जानी थी। घर में शादी की अंतिम तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसे पता था कि सेहरे की जगह कफन बंध जाएगा और शहनाइयों की जगह चीख-पुकार गूंज उठेगी।

शादी का सामान लेकर लौट रहे थे घर


बाछड़ाऊ चौकी प्रभारी यूसूफ खान ने बताया कि नरपतराम और सुखदेव परिवार के साथ बाड़मेर शहर से शादी का सामान खरीदने गए थे। रात को दोनों बाइक पर सामान लेकर गांव लौट रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे के बाद पीछे आ रहे परिजन और आसपास के लोग तुरंत दोनों को निजी वाहन से धोरीमन्ना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नरपतराम को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

सांत्वना देने वाले भी रो पड़े


अचानक हुए हादसे के बाद जब दोनों का शव घर पहुंचा तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जो लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे वे भी अपने आंसू रोक नहीं सके। सभी के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा था आखिर भगवान ने ऐसा दुख क्यों दिया। जो युवक अपनी शादी के लेकर खुश था। परिवार और रिश्तेदार शादी की खुशियां मना रहे थे। अचानक हुए हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया।

पिता गांव में किसान


परिजनों ने बताया कि नरपतराम जयपुर में टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। उसके पिता किसान हैं और एक छोटा भाई है। वहीं सुखदेव किशनगढ़ (अजमेर) में अपने पिता के साथ टाइल्स का काम करता था। बताया जा रहा है कि नरपतराम ने दो महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। उसी बाइक से अपनी बारात के लिए सामान खरीदने गया था।

पुलिस ने वाहनों को किया जब्त


दूसरी तरफ हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाछड़ाऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप व बाइक जब्त कर ली। हाईवे पर यातायात सुचारू करवाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

फालना-मोकमपुरा के युवक की कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Next Post

फालना-मोकमपुरा के युवक की कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page