
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
महाराष्ट्र में 134 मीटर लंबी विश्व की सबसे बड़ी अंबेडकर की मूर्ति लगेगी, कैबिनेट मंत्री कुमावत
तखतगढ़ में अंबेडकर जयंती पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण एवं तालाब के दूसरे फेस का किया शिलान्यास
तखतगढ 15 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर सोमवार शाम को तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तखतगढ़ कस्बे के नेहरू रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर दो वर्षों से स्थापित अंबेडकर की मूर्ति का सोमवार शाम 6:00 बजे पशुपालन डेरी विभाग एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, नगर पालिका अध्यक्ष ललित रकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा, नायब तहसीलदार दशरथ सिंह, एवं अंबेडकर युवा संघ के अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल एवं समस्त बोर्ड के जनप्रतिनिधियों सहित नगर वासियों की उपस्थिति में पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य में विधिवत अनावरण एवं तालाब सौंदर्य करण के दूसरे फेस में 2 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से गार्डन निर्माण कार्य का शिलानाथ भी किया। इस मौके पर आयोजित विशाल कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपनी मधुर आवाज में बाबा साहब अमर रहे के तारों के साथ उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहां की बाबा साहब के विचारों एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही उन्होंने कहा कि आज तखतगढ़ में जो प्रतिमा का अनावरण हो रहा है वही प्रतिमा जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करेगी।बाबा साहब अच्छे विचार थे। जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने भारत में शिक्षा ग्रहण कर उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर पुन: भारत लौटे और राजनीतिज्ञ में सक्रिय हुए। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ लेकिन हमारा संविधान नहीं बना था। तब अंग्रेज शासन काल का संविधान बना हुआ था। जो वही संविधान हमारे देश में लागू था। और उसी के अनुसार हमारे कायदे कानून चलते थे। तब हमारे देश के महापुरुषों एवं विचार को ने जो राजनीतिक में सक्रिय थे उनकी एक सभा बनाई और संविधान सभा का अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकरजी को घोषित किया और उनकी अध्यक्षता में संविधान पर विचार मंथन पर देश के सभी जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर भारत का संविधान बना जो 26 जनवरी 1850 में देश में लागू हुआ था। और आज भी ऊंची संविधान के अनुरूप हमारा देश संचालित हो रहा है। और देश की सरकारी उसी के अनुरूप चलती है और संविधान में सबको समान अधिकार दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा हमारे देश में सबसे गर्व की बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मां महाराष्ट्र प्रांत में 134 मीटर लंबी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का निर्माण करने जा रहे हैं। वही मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने भी अपने संबोधन में बाबा साहब के प्रति अच्छे विचार विमर्श कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
— बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा अंबेडकर मूर्ति का प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मान, देर शाम आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत एवं उपाध्यक्ष मनोज नामा द्वारा कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत किसान नेता शिवराजसिंह बिटिया, प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा, जिला मंत्री पूनम सिंह परमार, अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, नायब तहसीलदार दशरथ सिंह थाना अधिकारी प्रवीण कुमार,अंबेडकर युवा संघ के अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल एवं बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का साफा एवं माला पहनकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान के साथ बहुमन किया गया।
— वाहन रैली में जय भीम के गूंजे नारे, कार्यक्रम से पूर्व अंबेडकर युवा मंडल के तत्वाधान में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर सर्किल से वाहनों पर नीले झंडे नीली टोपी और टीशर्ट पहनकर डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते मुख्य मार्ग से मुख्य बाजार होते हुए विशाल रैली का आयोजन किया गया। बाद रात्रि विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर राजस्थान के जाने-माने कलाकार मनीष परिहर एंड पार्टी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित जन समूह को मोहित किया।
— यह रहे मौजूद, अंबेडकर जयंती के अवसर पर तखतगढ़ नगर पालिका द्वारा आयोजित अंबेडकर की प्रतिमा का का विशाल अनावरण एवं तालाब सौंदर्यकरण के शिलानाथ कार्यक्रम के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूप सुथार, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चांदोरा, व्यापार और उद्योग मंडल अध्यक्ष विनोद सोलंकी, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह तंवर, नगर पालिका बोर्ड के समस्त सदस्य एवं अंबेडकर युवा मंडल के कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन सहित नगर पालिका स्टाफ कर्मचारी गण एवं नगर वासी मौजूद रहे।




