
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-फलोदी जिले में मां-बाप ने दो मासूम बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। बच्चों का मर्डर करने के बाद उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की। घटना कालू पाबूजी की सोमवार रात की है।
पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली। घर पर आरोपी पति-पत्नी बेहोश मिले। उनकी हाथ की नसें कटी हुई थीं। दोनों को फलोदी के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
धारदार हथियार से बच्चों के गले पर किए वार
जानकारी के अनुसार शिवलाल मेघवाल (35) और उसकी पत्नी ने बेटे हरीश (9) और बेटियों किरण (5), नत्थू (3) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के साथ हाथ की नसें काट लीं और जहर पी लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।
आरोपी शिवलाल उत्तराखंड में रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर है। बच्चों की हत्या क्यों की गई? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।