
PALI SIROHI ONLINE
बाली। भाजपा बाली शहर मंडल के द्वारा धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस।
बाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस हषोल्लास के साथ मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश पर बीजेपी जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुबह 8 बजे सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के द्वारा अपने मकान व प्रतिष्ठानों पर भाजपा का झंडा फहराया गया।
10.00 बजे नगर में निकलने वाले रामनवमी के जुलूस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
11.30 बजे नगर के रंजन सराय हॉल में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों की सभा आयोजित हुई।
जिसमें वक्ताओं के द्वारा पार्टी से संबंधित विषयो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजेश रावल के द्वारा सभी का कुमकुम से तिलक किया गया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी पकाराम चौधरी और संयोजक राजेन्द्र सिंह दहिया के द्वारा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश माथुर ने बताया कि पार्टी अंत्योदय की भावना से गरीबों के कल्याण को ध्यान रखकर कार्य करती हैं तो साथ में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी मजबूती प्रदान करती हैं। पार्टी ने अपने सेवाकाल में विभिन उतर चढ़ाव देखे हैं। कार्यक्रम के समापन पर मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने सभी का आभार जताया।इस मौके पर बाली नगरपालिका अध्यक्ष भरत चौधरी जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित महिला मोर्चा की पूर्व मण्डल अध्यक्ष मंजुला रावल विक्रम सिंह सोलंकी दीपाराम परिहार रूपाराम परिहार परबत सिंह सोलंकी पार्षद राजेन्द्र सिंह दहिया जगदीश वर्मा कमलेश सोनी पकाराम चौधरी जीवाराम चौधरी विनोद मारू जेठाराम देवासी राजेश रावल ललित वैष्णव मुकेश माली प्रशांत डांगी रमेश चौधरी व अन्य भाजपा कार्य करता उपस्थित रहे।







