
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शिवगंज कॉलेज में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कॉलेज में निर्माणाधीन कमरे की छत पर आईसीसी भरते समय अचानक छज्जा गिर गया। इस हादसे में मजदूर वीरेंद्र यादव की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब कॉलेज में करीब 900 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। छज्जा गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव को शिवगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सौभाग्य से हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई छात्र-छात्रा नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही शिवगंज तहसीलदार श्याम सिंह चारण और थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र-छात्राओं को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि यह हादसा जिला प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। पुलिस और तहसीलदार के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।
छात्रों के अनुसार, अगर छज्जा कुछ समय बाद गिरा होता तो 15-20 छात्र-छात्राओं की जान जा सकती थी। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई