PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक….6 शुभ रंग… बादामी निजी कार्यों के लिए दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। आकस्मिक समस्याएं आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। रुकी हुई योजना फिर शुरू कर सकते हैं। शांत रहें।
वृष शुभ अंक 5 शुभ रंग… गुलाबी नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। रुचि का काम मिलने की उम्मीद है। विरोधी भी आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मिथुन : शुभ अंक… शुभ रंग… नीला : कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी परास्त होंगे।
कर्क : शुभ अंक 1 शुभ रंग.. हरा : वैभव के सामान पर खर्च संभव है। समय पर मदद नहीं मिलने से बड़ी योजना अटक सकती है। मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। विवाद से दूर रहें।
सिंह: शुभ अंक 2 शुभ रंग… जामुनी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा।
कन्या : शुभ अंक… शुभ रंग… स्लेटी: दूसरों के दबाव में आकर ● समझौता कर लेंगे। विरोध के चलते कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर है।
तुला: शुभ अंक 1 शुभ रंग… पीला : विवादास्पद मामलों में समझौता करना लाभदायी रहेगा। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा संभव है। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 8 शुभ रंग… भूरा नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। लेन-देन के मामले उलझने से परेशानी संभव है। मेहनत का लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी।
धनुः शुभ अंक… 6 शुभ रंग… लाल नौकरी कर रहे लोगों को पद एवं अधिकार मिलने की संभावना है। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। धैर्य बनाए रखें।
मकर : शुभ अंक 3 शुभ रंग आसमानी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, रिश्ते मजबूत होंगे। कानूनी मसले सुलझने से राहत मिलेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
कुंभ: शुभ अंक 4 शुभ रंग.. सफेद : अनावश्यक भय एवं तनाव बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बन सकता है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
मीनः शुभ अंक 2 शुभ रंग फिरोजी बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। कार्य योजना में खामी के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता से परेशानी हो सकती है। विनम्र रहें।