• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वासा में स्कूल के गेट पर छात्राओं ने लगाया तालाः टीचर्स की कमी को लेकर फूटा आक्रोश, टीसी लेने की चेतावनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
वासा में स्कूल के गेट पर छात्राओं ने लगाया तालाः टीचर्स की कमी को लेकर फूटा आक्रोश, टीसी लेने की चेतावनी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील के वासा गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं ने मंगलवार को स्कूल के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल परिसर के बाहर बैठकर रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।

छात्राओं ने बताया कि स्कूल में कुल 203 छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन स्वीकृत 13 शिक्षकों के पदों में से केवल 4 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इस कारण नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही हैऔर कई विषयों की कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर भी असर पड़ रहा है।

203 छात्राओं पर मात्र 4 टीचर

धरने पर बैठी छात्राओं ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेकर अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने को मजबूर होंगी।

स्कूल गेट पर तालाबंदी कर दिया धरना

प्रिंसिपल सोनू कंवर ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचीं, तो छात्राओं ने गेट पर तालाबंदी कर रखी थी और बाहर खड़ी थीं। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती, वे स्कूल में प्रवेश नहीं करेंगी और ताला नहीं खोलेंगी।

प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पहले भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। छात्राओं ने दोहराया कि जब तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Previous Post

बारिश-भूस्खलन से ट्रेनें प्रभावित, जोधपुर-हड़पसर रेल बदले मार्ग से चलेगी, आबूरोड के यात्रियों होगी परेशानी

Next Post

आबूरोड के तत्कालीन EO रामकिशोर निलंबितः कचरा पात्र खरीद मामले में कार्रवाई, स्थानीय निकाय विभाग ने जारी किए आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page