
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी विवादास्पद स्थिति से छुटकारा मिलेगा। लोग आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। नई योजना की शुरुआत हो सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी अटका धन मिलने के आसार हैं। जटिल काम आसानी से पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। हाथ में ली हुई योजना वक्त पर पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। जोखिम के काम में रुचि बढ़ेगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। बातचीत में नरमी बरतें, काम आसानी से पूरे होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : जानबूझकर लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। अनुभव की कमी आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। साझेदारी में लाभ के आसार बनेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है।
सिंह : शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधी उलझने का प्रयास करेंगे।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।
तुला : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। साझेदारी में नई योजना शुरू कर सकते हैं। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता दूर होगी। भूमि-भवन व वाहन खरीदने का मन बनेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अधिकारी आपके मनमाने रवैये से नाराज हो सकते हैं। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। यात्रा टालना बेहतर है। धैर्य बनाए रखें।
धनु : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : मित्रों से कहासुनी परेशान कर सकती है जोड़-तोड़कर काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। लेनदेन के मामलों में आप पर संदेह किया जा सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
मकर : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा किसी बात पर मित्रों से टकराव संभव है। दूसरों की मदद करने के चक्कर में खुद का नुकसान कर बैठेंगे। आलोचना से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा प्रसन्नतादायी रहेगी। शांत रहें।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी आत्मविश्वास की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। नौकरी में इच्छित पद व अधिकार मिलने की संभावना है। अनावश्यक भय व तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग काला : सही वक्त पर लिया फैसला तरक्की में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी।