
PALI SIROHI ONLINE
पाली-ग्रामीण विकास पंचायत राज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी रविवार शाम को पाली पहुंचे। भेरूघाट स्थित एक मंदिर में में उन्होंने दर्शन कर ज्योत की और चारभुजा नाथ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका बहुमान किया।
पाली शहर के भेरूघाट घांचियों का बड़ा बास स्थित तोलाराम के यहां मंत्री ओटाराम पहुंचे। उनके घर में बने माताजी के मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद मोहल्ले में बने चारभुजा मंदिर के दर्शन किए। यहां लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया। उसके बाद वे अग्रसेन वाटिका पहुंचे। जहां सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल बोराणा के बेटे-बेटी की शादी में शिरकत कर नव विवाहिता दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।