
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के पुनायता औद्योगिक एरिया में एक फैक्ट्री में हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला पानी पीने वाटर कूलर के पास गई थी। वाटर कूलर की जाली खुली थी। पानी पीने के दौरान महिला की चुन्नी वाटर कूलर के फैन में फंस गई। महिला को झटका लगा और उसका सिर वाटर कूलर से टकराया। महिला घायल हो गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे हुई।
महिला के पति मोहम्मद शफी ने बताया- मैं पाली के मंडिया रोड पर शेखों की ढाणी में रहता हूं। मेरी पत्नी अफसाना (25) पूनायता औद्योगिक एरिया में एक फैक्ट्री में रविवार को काम कर रही थी। दोपहर वह फैक्ट्री में रखे वाटर कूलर से ठंडा पानी पीने के लिए गई। इस दौरान खुले पड़े वाटर कूलर के पंखे में उसकी चुन्नी आ गई। नीचे गिरने से कूलर के पंखे से उसके सिर में चोट लगी।
उसे इलाज के लिए उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


