• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में दोपहर बाद रुक-रुककर, जैतारण में जोरदार बरसातः लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, ठंडी हवाओं का दौर जारी; 32 डिग्री तापमान दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 3, 2026
in Local
0
पाली में दोपहर बाद रुक-रुककर, जैतारण में जोरदार बरसातः लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, ठंडी हवाओं का दौर जारी; 32 डिग्री तापमान दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रविवार दोपहर को अचानक बारिश का दौर शुरू हुआ। जो रुक-रुक कर शाम तक चलता रहा। बारिश के चलते पाली शहर के साथ-साथ सोजत, चंडावल और बासिया क्षेत्र में भी मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। वही ब्यावर जिले के जैतारण, पिपलियां कला, रायपुर, निमाज क्षेत्र में जमकर बरसात हुई। ऐसे में कई नदी-नाले चल निकले।

32 डिग्री तापमान दर्ज

रविवार को पाली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बादल छाए रहने से दिनभर तापमान सामान्य से कम बना रहा। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया।

वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे क्योंकि बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जिससे मौसम के सुहाना बने रहने की उम्मीद है।

Previous Post

पावा-सावन के पहले सोमवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ पूरा’पावा’बाजार बंद,पावेश्वर महादेव मंदिर लाखो की चोरी का एक महीना होने को आया फिर भी पुलिस के खाली हाथ

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page