
PALI SIROHI ONLINE
नयासानवाड़ा-फोरलेन के पास स्थित भूराराम कॉलोनी में शादी समारोह से पैदल अपने घर लौट रहे युवक को तेज गति से आ रही कार ने चपेट में लिया। घटना के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस थाने में मृतक शंकरलाल मृतक के भाई रमेश कुमार पुत्र जीवाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे के आस-पास नया सानवाड़ा भूराराम कॉलोनी निवासी शंकरलाल (27) पुत्र जीवाराम मीणा शादी समारोह के बाद गांव में स्थित अपने घर लौट
रहा था। तेज गति से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिण्डवाड़ा पुलिस सहायक उपनिरीक्षक सोमाराम मीणा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कार पकड़ ली। मृतक का शव पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक शादीशुदा था। उसके 7 साल का एक बच्चा था। वह गांव में परिवार से अलग किराए के मकान में रह रहा था। वह टेम्पो चलाकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही टेम्पो का एक्सीडेंट होने से उसका पांव भी फैक्चर हुआ था।