
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर | राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेतरा गांव के पास बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैंथर की मौत हो गई। मृत पैंथर को कब्जे में लेकर सुमेरपुर वन चौकी लाया गया। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव का दाह संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नेतरा के पास न्यू जाम्भाणी होटल के समीप नेतरा से सांडेराव की ओर जाने वाली सड़क पर रात करीब 8 बजे एक पैंथर मृत अवस्था में पड़ा था। राजपुरोहित विकास मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र राजपुरोहित वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पैंथर देखा। उसका जबड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। उन्होंने रेंजर पुष्पेंद्र सिंह को सूचना दी।


