
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में एक युवक का किडनैप कर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। इसके बाद मारपीट की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला गुरुवार को विवेक विहार थाने का है।
सालावास निवासी श्यामलाल सरगरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- अशोक देवासी जोजरी नदी के पास दो-तीन बाइकों पर कुछ बदमाशों के साथ आया था। बदमाशों ने उसे जबरन एक बाइक पर बिठा लिया। दूसरी बाइक पर बाकी बदमाश बैठे और उसका किडनैप कर ले गए।
सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। फिर आरोपियों ने घटना के बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। विवेक विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


