
PALI SIROHI ONLINE
अभयसिंह राजपुरोहित देसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्तविधायक राणावत से मिलकर लिया आशीर्वाद,राजपुरोहित का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
देसूरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण लाल पंचारिया के निर्देशानुसार पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा 12 मई सोमवार को देसूरी मंडल अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा नेता एडवोकेट अभयसिंह राजपुरोहित मादा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर देसूरी क्षेत्र में भाजपा की कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में खुशी की लहर प्राप्त है। घोषणा के बाद नवनियुक्त देसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अभयसिंह राजपुरोहित को बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर दिनभर तांता लगा रहा। निवर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीशसिंह गहलोत ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित को सोमवार को सोशल मीडिया फेसबुक सहित मोबाइल से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा वही बाली विधायक पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत से राजपुरोहित ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर राजपुरोहित ने कहा कि विधायक राणावत जिला अध्यक्ष भंडारी प्रदेश अध्यक्ष राठौड चुनाव पर्व प्रदेश प्रभारी पंचारिया द्वारा मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी मुझे सौपी उसे पर सदैव खरे उतरने का प्रयास करूंगा संगठन को मजबूत बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता को लेकर चलते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए नए आयाम स्थापित करने की कोशिश करूंगा मेरा लक्ष्य है की देसूरी उपखंड पर भाजपा कार्यालय स्थापित किया जाए उसके लिए विधायक महोदय एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो से विचार विमर्श कर सहमति मिलने सबको लेकर कार्य किया जाएगा। संगठन में कोई बड़ा या कोई छोटा नहीं होता संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है कार्यकर्ता को मान सम्मान में कभी कमी नहीं होगी.। सोमवार को जगह-जगह नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित का कार्यकर्ता पदाधिकारीयो ने साफा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत कर बधाई दी।
इन्होने दी बधाई
मुकेशसिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह चारण, नारायण मीणा, अशोकपुरी गोस्वामी महेंद्र लोगेसा, लाभूराम देवासी मोतीलाल माली नरेंद्र सिंह राठौड़ जीपी राजपुरोहित शेखर मीणा सतीश सोनी हरीश वैष्णव जगदीश सिंह राजपुरोहित मानवेंद्र सिंह पदमपुरा प्रभु दास वैष्णव वख्तावर मल गहलोत किशोर कुमार पहलाद सिंह चारण गुलाब खत्री भंवर घांची मोतीलाल तरुण जांगिड़ शंकर सिंह राजपुरोहित मोहन सिंह भंवरलाल लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित प्रेम सिंह आनंद सिंह राजपुरोहित रवींद्र पुरी गोस्वामी दिलीप सोनी घनश्याम छिपा गणपत चौधरी मोहन सिंह राजपुरोहित भंवर दिलीप सिंह चौहान जगदीश सिंह गहलोत नारलाई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित मादा दौलत देवासी गोविंदपुरी गोस्वामी प्रेम पुरी गोस्वामी जगदीश प्रजापति मगनाराम चौधरी प्रकाश माली सहित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने बधाई दी।
