PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा-बेंगलु रु कैंट के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का आबूरोड सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोनों स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 06563 बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 6 बजे बेंगलुरु कैंट से रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 11:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06564 खातीपुरा-बेंगलुरु कैंट स्पेशल 19 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 9 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी के 4, द्वितीय शयनयान के 6 और साधारण श्रेणी के 8 कोच सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
दूसरी ट्रेन 13 नवंबर को चलेगी: गाड़ी संख्या 06583 बेंगलुरु कैंट-खातीपुरा स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 11:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06584 खातीपुरा-बेंगलुरु कैंट स्पेशल 22 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 9 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी के 2, द्वितीय शयनयान के 6 और साधारण श्रेणी के 8 कोच सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव दोनों स्पेशल ट्रेनें सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु, चिक्कबाणावर, तुमकूर, अरसीकेरे, बीरूर, दावणगेरे, हावेरी, हुब्बल्लि, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, साबरमती बीजी, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर,
किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।




