
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू शहर के जवाई में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप के डसने के बाद उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे 28 वर्षीय सुगना कंवर खेत में काम कर रही थी। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद सुगना की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उन्हें तुरंत शहर के ग्लोबल अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन बुधवार 9 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सुगना के पति लक्ष्मण सिंह गुरु शिखर में डोली उठाने का काम करते हैं। उनका एक 5 महीने का बच्चा है। घटना की सूचना पर फॉरेस्ट वन रक्षक शेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह रसल वाइपर सांप के काटने का मामला लगता है।

