
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक बाइक सवार वृद्ध ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। जहां जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसकी बॉडी हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाई। घायल वृद्ध का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के कराडी गांव के निकट रविवार देर शाम को पैदल जा रहे मारवाड़ जंक्शन निवासी 20 वर्षीय मदन पुत्र ताराराम को बाइक सवार 55 वर्षीय बस्तीराम पुत्र जसाराम ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को रविवार रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
जहां जांच के बाद मदन को मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। वहीं घायल वृद्ध बस्तीराम का बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है।


