
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : किसी बात को लेकर मन में संदेह रहेगा। खर्च की अधिकता से परेशानी होगी। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता संभव है। मेहनत एवं आत्मविश्वास से सफलता की राह आसान होगी।
वृष : शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन से मनमुटाव दुखी कर सकता है। मनचाहा काम पूरा नहीं होने से निराशा हो सकती है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का योग है।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : पारिवारिक कलह के चलते मन अशांत रहेगा। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की अनदेखी भारी पड़ सकती है। कानूनी विवाद पक्ष में सुलझेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : राजनीति से जुड़े लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा, लेकिन नई योजनाओं के लिए फिर से कर्ज लेना पड़ सकता है। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। दौड़ धूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मित्रों के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी आकस्मिक २५ खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। साझेदारी में मनमुटाव से लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। अधिकारियों से मे लजोल का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा संभव है।
तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : अधूरे काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। विरोधी उलझने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों का सहयोग व मार्गदर्शन सफलता दिला
सकता है। नई योजना की रूपरेखा बन सकती है। शांत रहें।
वृश्चिक : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी संभव है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से राह आसान होगी। घरेलू मामले आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
धनुः शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बकाया धन की वसूली होने के आसार हैं। अनावश्यक विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद उलझे मामले मित्रों के सहयोग से सुलझा लेंगे। कारोबार में विरोधियों के कारण मुश्किलें आ सकती हैं। कानूनी मामलों में सफलता की संभावना है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी।
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग काला : छोटी-छोटी यात्राएं लाभ के अवसर प्रदान कर सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। विरोधियों की गुप्त योजनाएं पता चलने से नुकसान से बच सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी : संतान के कॅरियर संबंधी चिंता से छुटकारा मिलेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। अधूरे काम धीरे-धीरे पूरे होते दिखाई देंगे।


