
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राज योगिनी श्रद्धा दीदी रतन मोहिनी को भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि



तखतगढ 20 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) रविवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तखतगढ़ शाखा के दिव्य प्रकाश भवन में प्रमुख 101 वर्ष राजयोगिनी श्रध्य दादी रतन महोनी के 13वे दिन भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाखा की संचालिका भावना बहन बताया रतन महोनी दादी 13 वर्ष की उम्र में अपनी मम्मी देवी माता के साथ में समर्पित रूप में सेवा शुरू किया। जिन्होने 87 वर्ष तक ईश्वरीय विश्वविद्यालय को वट वृक्ष बनने तक साक्षी रूप में कार्य किया और विदेश में सवॅ प्रथम सेवाएं चालू की थी जो एक आध्यात्मिक पुंज थे और अनेक आत्माओं को जीवन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर कर सुख शांति और शक्तियों की अनुभूति करवाई आज दादी को शत शत नमन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का हम सभी संकल्प करते हैं। शोभा बेन ने बताया मेरा शोभाग्य रहा की दादी के साथ रहने का अवसर मिला दादीत ममता की मोहित थी दादी ने कभी आलस नहीं देखा जब समय मिलता पढ़ना ओर लिखना दादी की दिन चर्या सुबह तीन बजे से ही सुरु हो जाती थी दादी ने अपने हर श्वास को सेवा में लगाया कार्यक्रम में आसपास के गांव सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया


