
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का एक दिवसीय पाली के सुमेरपुर का तूफानी दौरा, राठौड़ विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शिरकत जगह-जगह भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
तखतगढ 20 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक दिवसीय पाली के सुमेरपुर का तूफानी द्वारा रहा। दौरे के दौरान राठौड़ ने विभिन्न शोक सभा एवं सामाजिक कार्यों में शिरकत की इस दरमियान राठौर का जगह-जगह भाजपा कार्य कर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार सुबह पाली से रवाना होकर सुमेरपुर पहुंचे। और भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद दिनेश मीणा के नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहा दिनेश मीणा सहित मीणा समाज के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का अलग-अलग जगह साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राठौड सुमेरपुर उपखंड के दुजाना के पूर्व सरपंच दौलतसिंह के निवास पहुंच पूर्व सरपंच की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।
बाद प्रदेश अध्यक्ष राठौड के आहट जाते समय एनएच 325 तखतगढ़ मुख्य चौराहे पर तखतगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा एवं माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत सत्कार किया।
राठौड वहा से सीधे आहोर तहसील के अगवरी एनएच 325 स्थित श्री साँवलाजी धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। जहां मंदिर ट्रस्ट कमेटी के नेतृत्व में कमेटी पद्याधिकारियों एवं घांची समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारसिंह जोधा, मंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एव पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


