PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका सिर फट गया।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को मॉच्र्युरी में रखवाया।
सदर थाने के SHO कपुराराम ने बताया- गुलाबपुरा गिरादड़ा की ढाणी निवासी कालूराम (46) पुत्र गुलाबराम सीरवी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। तभी रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास हादसा हो गया।
पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वाहन की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।


