
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा: अटका धन मिलने के आसार हैं। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी क्रय-विक्रय लाभदायी हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत का लाभ मिलेगा। मन में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। कानूनी मसले सुलझ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर हो सकता है। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। आस्था बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। मजबूरी में किए गए समझौते जल्द ही टूट सकते हैं।
सिंह : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल बातचीत में नरमी बरतें, लोग नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद के चलते मानसिक तनाव बढ़ेगा। महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों की मदद करने को तैयार रहेंगे। एकाएक खर्च बढ़ेगा।
कन्या : शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी जोड़-तोड़कर निजी काम करवा लेंगे। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराजगी व्यक्त करेंगे। आलोचना से परस्पर संबंधों में खटास बढ़ सकती है। आवागमन में सावधानी बरतें।
तुला : शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : जिद्दी रवैया नुकसानदायी हो सकता है। भावुकता में किया गया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा। अनुभव की कमी से आपके फैसलों पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी नए सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। धीमी शुरुआत के बावजूद कारोबार में बड़ी सफलता के आसार बनेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी हो सकता है।
धनु : शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : व्यर्थ की बातों में समय एवं धन बर्बाद होगा। लोग आपसे अनावश्यक नाराज हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। पुराने मामले उजागर होने से तनाव बढ़ सकता है।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला : नई जिम्मेदारी आने से आप सेहत की अनदेखी कर बैठेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी संभव है। समय पर सहयोग नहीं मिलने से चल रही योजना रोकनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें। राजकीय मामले सुलझेंगे।


