PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने बस स्टैंड परिसर मे आपस मे लडते मचाया आतंक, प्रशासन बन रहा अनजान ,किसी की बिगाड सकते है दिपावली पूर्व मे भी मुख्य बाजार मे बाइक सवार दो युवको को कर चूके है गंभीर घायल,पिछले वर्ष भारूंदा मे वृद्ध की हत्या के बाद भी प्रशासन नही ले रहा सीख
तखतगढ 3 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) पीछले वर्ष सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भारून्दा गांव मे इर्द गिर्द घुमते बेसहारा नंदी द्वारा हमला कर एक वृद्ध की हत्या करने के बाद भी आए दिन कहीं ना कहीं सोशल मीडिया के जरिए इस प्रकार की घटना घटित होती देखने को मिल रही है। फिर भी स्थानिय पालिका प्रशासन कोई सीख लेता नजर नही आ रहा है। जबकी एक तरफ दिपावली पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा बाजारो मे आमजन की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वही मंगलवार शाम करीब 6 बजे स्वामी विवेकानन्द रोडवेज बस स्टैंड परिसर मे ही नगर पालिका के सामने घुमते बेसहारा नंदीयो के आपस मे जब्बरसत भिडंत शुरू होते देख कई प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनो को छुडवाने की काफी प्रयास किया। फिर एक दुसरे से लडते रहै। गनीमत रही दोनो की भिडंत के दौरान कोई राहगीर सपेट मे नही आया अन्यथा किसी की भी दिपावली बिगाड सकते थे। जबकी नगर मे घुमते बेसहारा नंदीयो को लेकर कई मर्तबा समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा भी गंभीरता से लेते हुए पकड कर सम्बन्धित गौशालाओ मे भेजने के आदेश दे रखा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन अभी भी अनदेखी ही करता जा रहा है। आखिर इन बेसहारा मुख प्राणियों को कब सहारा मिलेगा। इस से पूर्व भी 22 जुलाई को रात्री के समय पुराना बस स्टैंड पर दो नंदीयो ने आपसी भिड़ंत मे राहगुजरते बाइक सवार युवको को सपेट मे लेकर गंभीर घायल करने के बाद राहगगीरो ने भगवान महावीर अस्पताल सुमेरपुर उपचार के लिए भेजा था। हालाकि सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भारून्दा की घटना के तरंत बाद कालूराम कुम्हार एसडीएम सुमेरपुर द्वारा नगर पालिका सुमेरपुर व तखतगढ को आदेश जारी कर नगर पालिका क्षेत्र मे अभियान चलाकर इर्द गिर्द घुमते बेसहारा नंदी महाराज को पकड़कर गौशालाओ मे भेजने के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक या दो दिन नंदीयो को पकडने की कार्रवाई के बाद नगर मे वही ढाक के पात बनाकर रह गया है।
कभी खुद घटना से शिकार होते है तो कभी राहगीरो को शिकार बनाते है
तखतगढ नगर के मुख्य चौराहे से लेकर मैन रोड, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, मैन बाजार से नाग चौक, पादरली चौक जगह जगह इन बेसहारा नंदीयो के रात हो या दिल मे भी झुंड के झुंड घुमने से कई बार एनएच हाईवे पर रात्री के समय भारी वाहनो की सपेट मे आखर खुद हादसे के शिकार होते है या आपस मे लडतै लडते किसी राहगीर को शिकार बनाते जा रहे है।




