PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा
Sanderav. कलयुग के अवतार है बाबा रामदेव:- राणावत, साधु-संतों की पावन निश्रा में सनातन धर्म कमेटी के अध्यक्ष जगत सिंह राणावत ने किया भंडारे का शुभारंभ।
भादवा शुरू होते ही पद यात्रियों के लिए भंडारे की लगी होड़,जातरूओं की मनुहार में लगें सेवा भावी लोग
साण्डेराव- सनातन धर्म कमेटी के अध्यक्ष जगत सिंह राणावत ने कहा कि बाबा रामदेव कलयुग के अवतारी पुरूष के रूप में जन्म लेकर गरीब व पिछडे वर्ग के लिए उत्थान के कार्य करते हुए धर्म, सम्प्रदाय व जातिगत भेदभाव को मिटाने में अपना योगदान देकर 36 कौम के लोकदेवता के रूप में अपनी पहचान बनाई।आज लाखो लोग पैदल,बस,रेल,बाईक व साईकिलो से चलकर बाबा के दर्शन का लाभ उठा रहें है। इन लाखों यात्रियों की सुविधाओ के लिए जो भोजन,नास्ता व ठहरने की व्यवस्था कर पुण्य कमा रहें है वे धन्यवाद के पात्र है एवं यहीं एक सच्ची सेवा है। वें मंगलवार को फोरलेन हाईवे साण्डेराव बाई पास पर त्रिपाल सिंह जेठूसिंह राणावत परिवार बागड़ी की और से पैदल यात्रियों की सुविधाओं के लिए खोले गए भण्डारें (राम रसोडे) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
इस विक्रम सिंह,जसपाल सिंह, प्रवीण सिंह राठौड़ साण्डेराव, दौरान भीम सिंह बागड़ी,गजेन्द्र सिंह,लक्ष्मण सिंह बागड़ी,रतन चौधरी,भुराराम कुमावत सहित उपस्थित प्रबुद्धजनों का आयोजक परिवार के शक्ति सिंह,प्रहलाद सिंह, राजवीर सिंह,मानवेन्द्र सिंह,कुल वर्धन सिंह राणावत बागड़ी की और से फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
भादवा शुरू होते ही फोरलेन हाइवे पर लगी पैदल यात्रियों की रेलमपेल:-
हमारी संस्कृति भी अजीबोगरीब हैं।साल के 365 दिन पर्व-त्यौहार के चलते समय बीतने का पता ही नहीं चलता है।सावन-भादव माह में धर्म-कर्म को लेकर श्रद्धालुओं में होड़ सी मची रहती हैं।सावन में कावड़ यात्रा व भोले के जलाभिषेक के बाद अब बाबा रामदेवरा जाने में पैदल यात्रियों के जत्थे व संघ तडके से देर रात तक जै बाबा की गूँज के साथ हाईवे पर आगे बढ़ते नजर आ रहे है।इन दिनों फोरलेन हाइवे पर हाथों में लम्बी लम्बी ध्वजाएं लेकर बाबा के जैकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।