
PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि नरेन्द्रसिह देवडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रतनाराम देवासी घृताधिकारी पाली ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करो की धरपकड हेतु महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेन्ज जोधपुर द्वारा चलाये गये अभियान भौकाल के तहत आज दिनांक 28.03.2075 को श्रीमति पाना चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट मय जाप्ता व थानाधिकारी पुलिस थाना डागियावास आशिमा वासवानी (प्रोबेशनर आई.पी.एस) की टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद भाकरीवाला में दो क्रेटा कारो में भरा 504.350 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 15.140 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद करने सफलता हासिल कर प्रकरण संख्या 64/28.03.2025 धारा 08/15,18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही टीम :-
- पाना चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट।
- कानसिह सउनि पुलिस थाना रोहट।
- कंवरलाल कानि 670 पुलिस थाना रोहट। (विशेष भूमिका)
- महिपाल कानि 154 पुलिस थाना रोहट। (विशेष भूमिका)
- भैराराम कानि 1351 पुलिस थाना रोहट।
6 गणेश कानि 79 पुलिस थाना रोहट। (विशेष भूमिका) - रामप्रकाश कानि 408 पुलिस थाना रोहट।
- पप्पाराम कानि 497 पुलिस थाना रोहट।

