• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान के लिए सर्वे शुर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान के लिए सर्वे शुर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान के लिए सर्वे शुर

20 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल, प्रतिदिन 100 किलोग्राम कचरा या 40 हजार लीटर पानी की खपत वाली इकाइयां होंगी चिन्हित, नगर पालिका ने सहयोग की अपील की

तखतगढ 17 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान के लिए सर्वे कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ करवाया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना प्रेस नोट मे बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026, 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हैं।

नियमों के अनुसार ऐसी इकाइयां, जो निर्धारित मानदंडों में से कम से कम किसी एक को पूरा करती हैं, बल्क वेस्ट जनरेटर्स की श्रेणी में आएंगी। इनमें 20 हजार वर्गमीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाली इकाइयां, प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाली इकाइयां तथा प्रतिदिन 40 हजार लीटर या उससे अधिक पानी की खपत करने वाली इकाइयां शामिल हैं।

संस्थागत, वाणिज्यिक और आवासीय इकाइयां होंगी चिन्हित

नगर पालिका प्रशासन द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर्स को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें संस्थागत इकाइयों के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के विभाग या उपक्रम, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, निजी कंपनियां, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान तथा सामुदायिक स्थल शामिल हैं।

वाणिज्यिक इकाइयों में रेलवे, बस स्टेशन, बस डिपो, हवाई अड्डे, औद्योगिक इकाइयां एवं औद्योगिक क्षेत्र, मॉल, मल्टीप्लेक्स, होटल, अस्पताल, छात्रावास, थोक बाजार, स्टेडियम, खेल परिसर, सामुदायिक भवन, विवाह एवं भोज स्थल, सम्मेलन केंद्र, प्रदर्शनी क्षेत्र तथा पर्यटन स्थल आदि शामिल हैं। इसके अलावा निर्धारित मानदंड पूरे करने वाली आवासीय सोसायटियां भी इस श्रेणी में आएंगी।

अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने बताया कि निर्धारित मानदंडों में से किसी एक को पूरा करने वाली इकाइयों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 की धारा 6 के तहत आवश्यक दायित्व निर्धारित किए गए हैं। बल्क वेस्ट जनरेटर्स के चिन्हीकरण के लिए पालिका के कनिष्ठ अभियंता के माध्यम से सर्वे करवाया जा रहा है। नगर पालिका ने संबंधित इकाइयों एवं आमजन से सर्वे कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Previous Post

जोधपुर से वैष्णोदेवी कटरा के लिए डायरेक्ट ट्रेन

Next Post

बाली पूर्व प्रधान की पुण्य तिथि पर नानां मंडल अध्यक्ष ने दी श्रदांजली

Next Post
बाली पूर्व प्रधान की पुण्य तिथि पर नानां मंडल अध्यक्ष ने दी श्रदांजली

बाली पूर्व प्रधान की पुण्य तिथि पर नानां मंडल अध्यक्ष ने दी श्रदांजली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page