
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : रुचि के कार्यों में उत्साह से शामिल होंगे। दुविधा की स्थिति दूर होने से राहत मिलेगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है। निजी काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। शांत रहें।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी युवाओं को मनचाहा काम मिलने के आसार हैं। निजी काम को लेकर दौड़ धूप करनी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों का साथ लाभदायी रहेगा। सोच-विचार कर पूंजी निवेश करें।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी क्रय-विक्रय के आसार हैं।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी होगी। समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान हो सकता है। नए संपर्क में सावधानी बरतें।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : कानूनी मामलों को गंभीरता से लें नुकसान संभव है। बिखरे कामों को समेटने में परेशानी आएगी। अधिकारियों से तालमेल पदोन्नति में सहायक रहेगा। अनावश्यक टकराव से बचें।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मेहनत का भरपूर लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी के चलते बड़े फैसले लेने से बचेंगे। विरोधी आपके विरुद्ध एकजुट हो सकते हैं। साझेदारी में लाभ संभव है। आस्था बढ़ेगी।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है। टालमटोल करने से समस्या गंभीर रूप ले सकती है। अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। अचानक हुई मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : विपरीत माहौल में समझौता करना पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित रहेंगे। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, अपमान का भय बनेगा। सफर में सावधानी बरतें।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी जल्दी-जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गलती कर बैठेंगे। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। कारोबार के विस्तार की संभावना है।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल पारिवारिक समस्या का समाधान संभव है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी होने के आसार हैं। अटके मामलों को मिल-जुलकर निपटा लेंगे। मित्र मिलेंगे।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा आयात-निर्यात में सावधानी बरतें। दूसरों की आलोचना से संबंध बिगड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है।