PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक….4 शुभ रंग बादामी व्यापारिक सौदे मिलने से लाभ संभव है। निजीं काम को पहले करें, दूसरों के चक्कर में वक्त बर्बाद हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी रहेगी।
वृष : शुभ अंक 5 शुभ रंग नीला दुविधा के चलते बड़े फैसले टाल सकते हैं। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी नहीं होने से रिश्ते में खटास आ सकती है। खानपान में सावधानी बरतें। यात्रा का योग है।
मिथुन : शुभ अंक.. 8 शुभ रंग… गुलाबी मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। अधिकारियों की अनदेखी से परेशानी बढ़ सकती है।
कर्क : शुभ अंक… शुभ रंग… जामुनी निजी काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ समय विताना फायदेमंद हो सकता है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें।
सिंह : शुभ अंक….7 शुभ रंग… सफेद विवादास्पद मामले सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र की उलझनें परेशान कर सकती हैं। कानूनी मामले हल होने से राहत मिलेगी। अटका धन वसूल करने में सफल रहेंगे।
कन्या : शुभ अंक… शुभ रंग… हरा भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
तुला: शुभ अंक…..2 शुभ रंग… फिरोजी आप प्रत्येक काम को पूरे
मनोयोग से करेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विवादित मसले मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… पीला अनुभव की कमी से आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ के आसार हैं। खोया हुआ सामान अचानक मिलने से खुशी होगी।
धनु : शुभ अंक… शुभ रंग… नारंगी नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक चर्चाओं में गति आने से अविवाहित उत्साहित रहेंगे। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
मकर : शुभ अंक.. 7 शुभ रंग लाल अपने काम को वरीयता दें अन्यथा पीछे रह जाएंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में भारी लाभ की संभावना बनेगी।
कुंभ : शुभ अंक 3 शुभ रंग. भूरा पारिवारिक झगड़े मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर भारी खर्च की संभावना बनेगी। खुलकर दूसरों के विचारों का स्वागत करेंगे। आय बढ़ेगी।
मीन : शुभ अंक 6 शुभ रंग… स्लेटी भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। समय पर काम पूरा करने का दबाव बन सकता है।