
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला: बड़े लाभ का लालच देकर गलत दिशा में उलझ सकते हैं। विलक्षण बुद्धि से सभी को प्रभावित कर लेंगे। आप लोगों से संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे। नौकरी के लिए चल रहे प्रयास सफल रहेंगे।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी सोच-समझकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। तनाव से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल के माहौल में सुधार से आपसी मेलजोल बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। धैर्य रखें।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ कठोर फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। बुजुर्गों की देखभाल व पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रहेंगे।
कर्क : शुभ अंक 1, शुभ रंग काला कोशिश करके मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। आप परिवार व मित्रों का आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। प्रियजन से उपहार पाकर मन को खुशी होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी धन कमाने का अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। लोग आपके हर काम में कमियां निकालने की कोशिश करेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी आप परिवार को पूरा समय देने की कोशिश करेंगे। साझेदारी में नई योजना शुरू होने की उम्मीद है। मित्रों से चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। यात्रा में लाभदायी सौदे हाथ आ सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : पारिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी संभव है। विरोधियों की चालों का आगे बढ़कर जवाब देंगे। आकस्मिक खर्चे पूरे करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। सफर में सावधानी बरतें
वृश्चिक : शुभ अंक 4 शुभ रंग नारंगी : कार्यस्थल के रखरखाव पर भारी खर्च की रूपरेखा बनेगी। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता व सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें।
धनुः शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। महत्वपूर्ण काम पहले करें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : कार्यस्थल पर उथलपुथल की स्थिति बनी रहेगी। नया काम शुरू करने से बचें। दबाव के बावजूद आप पक्षपात के बिना निर्णय लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के सुलझने के आसार बनेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : आर्थिक रूप से आपके सामने कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें, तो सफलता मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: एक साथ कई काम शुरू करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नए लोगों से संपर्क काम में निखार लाएगा। विवाद से दूर रहें।


