
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कारोबारी मंदी शुरुआत में झटका दे सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशानी में डाल सकता है। शांत रहें।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिल सकती है। निजी काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। जरूरी कार्य बीच में रोकना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
मिथुन : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार ला सकता है। आप कार्यशैली में बदलाव की कोशिश करेंगे। संतान के कॅरियर की चिंता रहेगी। टालमटोल की आदत नुकसानदायी हो सकती है।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी महत्वपूर्ण मामलों में देरी से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। विवादास्पद मुद्दों को मिल बैठकर सुलझा लेंगे। मांगलिक यात्रा हो सकती है।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने के आसार बनेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी आपके मनमाने रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। नए संपकों में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। दृढ़ निश्चय से चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे।
तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मुश्किल हालात में संयम बनाए रखें, जल्द ही राहत मिलेगी। अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : लेनदेन के मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें। अधिकारियों से बनाकर चलें, लाभ में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए-नए प्रयोग अच्छा लाभ दिला सकते हैं।
धनु : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : उलझे मामलों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। अधिकारियों के आदेश की अनदेखी से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर तनाव कम होगा।
मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी काम का बढ़ता बोझ चिंता का कारण बन सकता है। साझेदारी में बेहतर शुरुआत की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। धर्म में रुचि रहेगी।
कुंभ : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ हर परिस्थिति में हिम्मत देगा। अपनी चतुराई से अटके मामले निपटाने में कामयाब रहेंगे। पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष करना होगा। व्यापारिक लेनदेन में लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है।


