
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार को यूथ कांग्रेस की ओर से शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ता पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सेना के साहस को सलाम किया। शहर के कांग्रेस भवन से रवाना हुई तिरंगा रैली वीडी नगर, सूरजपोल, अहिंसा सर्किल होते हुए कांग्रेस भवन पर पहुंच सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोवर्धन देवासी के नेतृत्व में जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पाली के कांग्रेस कार्यालय में बुधवार सुबह एकत्रित हुए। भारतीय सेना के सम्मान में और उनके साहस के परिचय को सलाम करते हुए देश के वीर शहीदों के जवानों को याद करते हुए इस तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में पाली जिले के युवा कांग्रेस प्रभारी ऋषि टांक ने बताया कि आतंकियों द्वारा पहलगांव हमले में सैलानियों को मारा गया। इससे पूरे देश में रोष है। भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आंतकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर उन्हें सबक सिखा कर पूरे देशवासियों का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया।
गोवर्धन देवासी ने बताया देश की इस दौरान इंदिरा गांधी के बलिदान को भी याद किया गया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक भुवनेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा सांसी, ललित परिहार, राकेश संवसा, महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, युवा कांग्रेस के चंद्रकांत मारू, ओबीसी जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा, कांग्रेस नेता मदनसिंह जागरवाल, मांगू सिंह दुदावत, अमीन अली रंगरेज, भेराराम गुर्जर, कपिल आदिवाल, सुरेश रावल, अनवर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।