PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 15 अगस्त की देर शाम मजदूरी कर बाइक से लौट रहे तीन मजदूर हादसे में घायल हो गए। रास्ते में बाइक स्लीप होने से तीनों सड़क पर गिर गए। घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां 57 वर्षीय बाबूलाल के सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। संजय और छोगालाल की हालत खतरे से बाहर है। हादसा राणा गांव से वायद गांव लौटते समय हुआ।
तीनों निर्माण कार्य में करते हैं मजदूरीपुलिस के अनुसार चूरू जिले के रहने वाले बाबूलाल (57) पुत्र सोहनलाल, संजय पुत्र हनुमानराम और प्रतापगढ़ निवासी छोगालाल पुत्र रामलाल वायद गांव में रहते हैं। तीनों निर्माण कार्य पर मजदूरी करते हैं। 15 अगस्त को तीनों काम के लिए राणा गांव गए थे।वापस लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा
शाम को तीनों बाइक से राणा गांव से वायद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक स्लीप हो गई। बाइक फिसलने से तीनों नीचे गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
बाबूलाल के सिर में गंभीर चोट, जोधपुर रेफर
हॉस्पिटल में जांच के दौरान बाबूलाल के सिर में गंभीर चोट सामने आई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं संजय और छोगालाल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

