
PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-निकटवर्ती बसंतगढ़ गांव में स्वजातीय राजपुरोहित समाज बंधुओं का वार्षिक मेला 18 मई रविवार को भरेगा। इस दिन तीनों परगना के राजपुरोहित परिवार मेले में शामिल होंगे। ब्रह्मा भगवान के वार्षिक मेले के शुभ अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश्वर तुलसाराम का सान्निध्य रहेगा। ब्रह्मा मंडल अध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे ब्रह्मा भगवान की महाआरती कर शृंगार किया जाएगा। इसके बाद भामाशाह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे महाराज का आगमन होगा। दोपहर 11 बजे भामाशाहों का स्वागत सत्कार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके बाद अगले वार्षिक मेले की बोलियों के चढ़ावे आमसभा में बोले जाएंगे। बोलियां और चढ़ावे के बाद भामाशाहों का स्वागत और सम्मान होगा।


